नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 7 सितंबर को जिले में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज से अति तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।
संभावित अतिवृष्टि और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र सोमवार, 7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।
हालांकि, यह आदेश उन आवासीय शैक्षणिक संस्थानों पर लागू नहीं होगा, जहां विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।




