दून अस्पताल परिसर में अवैध रूप से निर्मित मजार को प्रशासन ने शनिवार देर रात ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऋषिकेश निवासी पंकज गुप्ता द्वारा की गई शिकायत के आधार पर विस्तृत जांच के बाद की गई। जांच में मजार को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाया गया पाया गया था।जांच के दौरान न तो राजस्व अभिलेखों में इस मजार का कोई रिकॉर्ड मिला, न ही ध्वस्तीकरण के दौरान कोई धार्मिक अवशेष बरामद हुए।
रोडवेज बस ने बाइक सवार माँ-बेटे को मारी टक्कर, बेटे की मौत
नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, दून अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान अस्पताल मार्ग को सील कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मजार को लेकर देहरादूनवासियों के बीच लंबे समय से चर्चा थी।
10 हजार की रिश्वत लेते सरकारी कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार, ताबड़तोड़ कार्रवाई
यहां बैठने वाले खादिम अस्पताल आने वाले मरीजों को इबादत करवाने के नाम पर भ्रमित करते थे। इससे अस्पताल प्रशासन भी असुविधा महसूस कर रहा था। अस्पताल प्रशासन ने पूर्व में भी शासन से अवैध संरचना को हटाने की मांग की थी।