राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति के बाद वित्त विभाग ने बुधवार को बोनस और महंगाई भत्ते (डी0ए0) में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं। वित्त सचिव डॉ. वी. षणमुगम द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, 4800 ग्रेड पे तक के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को ₹7000 का बोनस दिया जाएगा। आदेश जारी होते ही यह राशि शीघ्र ही कर्मचारियों के खातों में जमा कराई जाएगी। सरकार ने विभिन्न विभागों में कार्यरत कैजुअल और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी दीपावली बोनस देने की घोषणा की है।
हल्द्वानी- पेपर लीक विरोध प्रदर्शन, युवाओं ने अनोखे तरीके से जताया गुस्सा
आदेशों के मुताबिक, तीन वर्ष या उससे अधिक सेवा पूरी करने वाले दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को ₹1200 का बोनस मिलेगा। यह लाभ केवल उन्हीं विभागों के कर्मचारियों को दिया जाएगा, जहां सप्ताह में छह कार्य दिवस निर्धारित हैं। सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों में खुशी की लहर है। दिवाली से पहले मिला यह तोहफा न केवल कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा, बल्कि बाजारों में भी रौनक बढ़ाने की उम्मीद है।