मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कीर्तिनगर में भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण के 10वें संस्करण के तहत देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के 68 मेधावी विद्यार्थियों से मुलाकात की।
उन्होंने विद्यार्थियों से यात्रा की तैयारियों की जानकारी लेते हुए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह भ्रमण उन्हें देश की विविधता, इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, तकनीक व विकास को करीब से समझने का अवसर देगा।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने और माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करने की प्रेरणा दी। उन्होंने विधायक विनोद कंडारी की इस पहल के लगातार 10 वर्षों तक सफल संचालन की सराहना की।
विधायक ने बताया कि इस पहल से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ी है और कई छात्र अब 96 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर रहे हैं।



