‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। अभियान के तहत 12 सितंबर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 56 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान एक वाहन सीज किया गया, जबकि चार वाहनों के चालान न्यायालय भेजे गए।
वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 14 व्यक्तियों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, नशे में वाहन न चलाने तथा किसी भी प्रकार की हुड़दंग या अशांति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।




