रातीघाट निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को निमोनिया और सांस लेने में गंभीर तकलीफ के चलते 2 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 4 सितंबर को जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई,जिसके बाद उनका उपचार किया गया, लेकिन 5 सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे पहले नैनीताल निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग की भी स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो चुकी है।
https://uttarakhandheadlines.com/हनुमान-अंश-की-बंपर-कमाई
फिलहाल एसटीएच में स्वाइन फ्लू से संक्रमित दो अन्य मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि एक संदिग्ध मरीज को निगरानी में रखा गया है। संक्रमण की रोकथाम के लिए अस्पताल में विशेष स्वाइन फ्लू क्लीनिक शुरू किया गया है और संदिग्ध मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार रखा गया है।
नैनीताल की सीएमओ डॉ. रश्मि पंत के अनुसार, मृतक मरीज पहले से अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं और लोगों से फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की है।





