उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ टैक्स-फ्री, ₹2 करोड़ की फिल्म ने कमाए ₹54 करोड़
हल्द्वानी। बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड सरकार ने टैक्स-फ्री घोषित कर दिया है। इस फैसले पर शिवाया फिल्म प्रोडक्शन के निर्माता-निर्देशक एवं राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव महेन्द्र नागर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
महेन्द्र नागर ने कहा कि यह फैसला केवल फिल्म को टैक्स में राहत देना नहीं, बल्कि कैंची धाम की आध्यात्मिक विरासत और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान है।
करीब ₹2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹54 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है। शुरुआत में कम प्रचार के कारण फिल्म को सीमित दर्शक मिले, लेकिन बाबा के भक्तों की माउथ पब्लिसिटी के बाद फिल्म की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी।
फिल्म के लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी हैं, जबकि नीब करौरी बाबा की भूमिका में शोभिनव सत्या के अभिनय की सराहना की जा रही है। फिल्म की सफलता के बाद निर्माता महेन्द्र नागर ने इसे देशभर में टैक्स-फ्री किए जाने की मांग भी उठाई है।




