हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश की एक युवती को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला द्वारा 25 सितंबर को दर्ज कराई गई शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने डिजिटल व अन्य साक्ष्यों को खंगाला और 26 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गुर्जर बस्ती के पास से हिरासत में ले लिया।



