पीड़िता की ओर से 25 सितंबर को दी गई शिकायत के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने डिजिटल साक्ष्यों सहित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी शाहरुख को गुर्जर बस्ती के पास से हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित गंभीर धाराओं तथा उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।



