मणिपुर उखरुत जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे के तहत, संदिग्ध उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें उत्तराखंड के दो जांबाज सैनिकों, अल्मोड़ा निवासी वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और पौड़ी गढ़वाल के हवलदार चंद्रमोहन सिंह ने कर्तव्य निभाते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया।
नैनीताल-जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में, 9 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
यह हमला उस वक्त हुआ जब जवान अपनी ड्यूटी पूरी कर बटालियन मुख्यालय लौट रहे थे और हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी के साथ आई0ई0डी0 विस्फोट भी किए। इस अत्यंत दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है और कहा है कि राष्ट्र सेवा, साहस और समर्पण के लिए दिया गया उनका यह सर्वोच्च बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।




