पुलिस के अनुसार, अभियान में 50 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। टीमों ने 15 से अधिक प्रमुख प्रतिष्ठानों और संदिग्ध ठिकानों पर चेकिंग की। इस दौरान मौके पर मौजूद 14 से अधिक संदिग्ध महिला-पुरुषों को सत्यापन के लिए रोका गया। पुलिस ने उनके पहचान पत्रों के साथ-साथ संबंधित होटल, गेस्ट हाउस और स्पा सेंटरों के रजिस्टर एवं उपलब्ध रिकॉर्ड की भी जांच की।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने प्रतिष्ठान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उनके परिसरों में नाबालिगों के शोषण, मानव तस्करी अथवा अनैतिक गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी ग्राहकों के पहचान पत्र का अनिवार्य सत्यापन करने और रजिस्टर के साथ डिजिटल रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि लाइसेंस, रिकॉर्ड या पहचान सत्यापन में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, किसी भी अवैध गतिविधि को संरक्षण देने या महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने की स्थिति में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।




