हल्द्वानी।
राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एलाइड हेल्थ केयर प्रोफेशन के तहत इंटर्नशिप कर रहे छात्र-छात्राओं को ₹15,000 मासिक मानदेय देने की मांग को लेकर युवा नेता हेमन्त साहू एवं पार्षद प्रीति आर्या की अगुवाई में उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
हेमन्त साहू ने कहा कि इंटर्न छात्र-छात्राएं पूरी जिम्मेदारी के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं, ऐसे में उन्हें उचित मानदेय मिलना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।




