हल्दूचौड़। हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गायत्री शक्तिपीठ के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्री को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 14 वर्षीय प्रेरणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता सुरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी दौरान हल्दूचौड़ के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।




