6लालकुआँ रेलवे स्टेशन पर हिमवीरों का स्वच्छता संदेश, RPF जवानों के साथ चलाया विशेष अभियान
लालकुआँ। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की 34वीं वाहिनी के हिमवीर जवानों ने “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान के तहत लालकुआँ रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। अभियान में ITBP के जवानों के साथ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
संयुक्त अभियान के दौरान दोनों बलों के जवानों ने स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई की और यात्रियों व आमजन को सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। जवानों ने अपने कार्य के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर हर नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी बने।
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में जवानों का उत्साह देखते ही बना। ITBP और RPF के जवानों की संयुक्त पहल ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।



















