पढ़ाई को लेकर बहन ने डांटा था
जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय छात्रा कक्षा 11 में पढ़ती थी। वह पांच बहनों में दूसरे नंबर की थी और अपनी मां के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि पढ़ाई को लेकर बहन ने उसे डांटा था। इसके बाद छात्रा फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, छात्रा की मौत फ्लाईओवर से गिरने के बाद आई गंभीर चोटों के चलते हुई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags: Minor Girl Death












